फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओवर स्पीड में बस दौड़ाने वाले रोडवेज के तीन चालकों पर 500-500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रोडवेज बसों को ओवर स्पीड में दौड़ाने वाले तीन चालकों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इन्हें लंबे रूटों पर जाने से भी रोका गया है। सात चालकों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों की औसत स्पीड निर्धारित होती है। नई बसों में अब जीपीएस डिवाइस भी है। स्पीड के साथ चालकों के लिए माइलेज भी तय किया जाता है। माइलेज ठीक न आने पर चालकों के वेतन से कटौती की जाती है। ज्यादातर हादसे ओवर स्पीड के कारण ही होते हैं। ऐसे में मुख्यालय ज्यादा गंभीर है। पिछले माह मॉनीटरिंग में पाया गया कि रुहेलखंड डिपो के चालक विनोद पाल, प्रमोद कुमार और सुदर्शन मिश्रा ने बसों को ओवर स्पीड से दौड़ाया।
तीनों चालकों पर 500-500 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस रकम की उनके वेतन से कटौती की जाएगी। सात अन्य चालकों ने भी रफ्तार की सीमा को तोड़ा। उनके लिए चेतावनी जारी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें