कुछ लोग चैनलों पे गला फाड़ रहे हैं, कुछ लोग मगर जान बचाने में व्यस्त हैं
- फोटो : social media
धौरहरा नगर क्षेत्र में विभिन्न मस्जिदों से पकड़े गए तब्लीगी जमात से जुड़े बिहार के 12 लोगों समेत 16 लोगों की जांच रिपोर्ट शनिवार देर रात जिला प्रशासन को मिल गई। जिसमें तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह इन तीनों लोगों को आइसोलेशन के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। इनके साथ 28 लोग और चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इसके साथ ही यह लोग किन क्षेत्रों में गए और किन लोगों से मिले इस बात की स्वास्थ्य विभाग स्क्रीनिंग करेगा। यहां बता दें कि इन लोगों को मंगलवार रात धौरहरा की विभिन्न मस्जिदों से पकड़ा गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ था कि यह लोग निजामुद्दीन से होकर आठ मार्च को यहां आए थे और नगर समेत आसपास के गांवों में तकरीर की थी। इस समय भी यह लोग क्वारंटीन हैं। संवाद