फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की निकाली चाबियां..कहा-अब पैदल जाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के दौरान शहर में सुबह-शाम ही सड़कों पर खरीदारी को लेकर निकले लोग दिखते हैं, दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहता है, लेकिन शनिवार को दोपहर में भी सड़कों पर वाहनों की आवाजाही रही। यह देख सदर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई और चेकिंग शुरू कर दी। बेवजह बाइक, स्कूटी से निकले लोगों के वाहनों की चाबियां निकाल लीं और पैदल ही लोगों को घर जाने के लिए कहा। इस दौरान आठ बाइकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

हिदायतनगर चौराहा
हिदायतनगर चौराहा पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इक्का-दुक्का लोग ही आ-जा रहे थे। यहां पुलिस की सख्ती का असर साफ दिखा
गुड़मंडी
गुड़मंडी में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले।
थरवरनगंज स्थित बैंक शाखा
बैंक शाखा पर ग्राहकों की भीड़ लगी थी। लोगों ने सामाजिक दूरी भी नहीं बनाई थी।
संकटा देवी रोड
सदर चौराहा से संकटा देवी मार्ग पर लोगों की खासी चहल-पहल रही। बेखोफ होकर लोग निकल रहे थे।
सदर चौराहा
प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ चेकिंग कर रहे थे। पुलिस बाइकों की चाबियां भी निकाल कर कब्जे में ले रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें