फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बुजुर्ग समेत तीन लोग स्वाइन फ्लू संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को नवाबगंज की 74 वर्षीय महिला के बाद अब 71 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट हुई है। स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमों ने सभी मरीजों के घर जाकर जरूरी दवाएं दीं और एहतियात बताए।
विज्ञापन

पोर्टल पर अपडेट रिपोर्ट के अनुसार सभी मरीजाें की जांच निजी लैब में हुई थी। इसमें बिथरी के रिठौरा निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग, इज्जतनगर के वसंत विहार की 25 वर्षीय महिला, रोहली टोला की 63 वर्षीय महिला चपेट में मिली है। एक महिला होम आइसोलेशन में है, जबकि अन्य निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक जिले में नौ केस मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सभी मरीजों के घर पहुंचकर आरआरटी टीम ने ओसेल्टामिविर दवा की पांच-पांच खुराक दी है। संदिग्ध लक्षण उभरने पर कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए कहा है।
आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के मुताबिक, संक्रमितों की निगरानी की जा रही है। मॉडल टाउन की संक्रमित महिला स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई है। फॉलोअप जांच में रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन


संदिग्ध लक्षण दिखें तो कंट्रोल रूम को बताएं
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, स्वाइन फ्लू के मामलों के फॉलोअप और संदिग्ध लोगों की सूचना के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। आठ-आठ घंटे की पाली में ड्यूटी लगी है। तेज बुखार, सर्दी, खांसी, गले में जकड़न आदि हो तो 05812553311 पर कॉल कर सूचना दे सकते हैं। पुष्टि पर दवा मिलेगी। जरूरत पर भर्ती भी किया जाएगा।

मंगलवार से होगी जांच
जिला अस्पताल के एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि अस्पताल में ट्रूनेट मशीन है, लेकिन स्वाइन फ्लू की जांच के लिए संबंधित रीजेंट नहीं हैं। इसके लिए टेंडर हो चुका है। सोमवार को रीजेंट आ जाएगा। मंगलवार से जांच शुरू हो जाएगी। अभी अगर किसी मरीज में संदिग्ध लक्षण मिलेंगे तो उसका सैंपल जांच के लिए बदायूं जिला अस्पताल भेजेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें