फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सील तोड़कर मकान पर किया कब्जा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में लोन नहीं चुकाने पर बंधक बनाए गए मकान की सील तोड़कर दंपती ने अवैध कब्जा कर लिया। इज्जत नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के संग्रह प्रबंधक अमित कुमार ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रहपुरा चौधरी निवासी चांद मियां और उसकी पत्नी कमर जहां ने उनके वित्तीय संस्थान से 2018 से 2020 के बीच 4660217 रुपये का लोन लिया था। गारंटी के तौर पर 128.35 वर्ग मीटर के भूखंड को बंधक रखा था। चांद और कमर ने भूखंड पर मकान बना लिया। लोन की किस्त जमा नहीं करने पर 2023 में खाता एनपीए हो गया। इसके बाद एडीएम ने बंधक संपत्ति पर कब्जे का आदेश दिया।
वर्ष 2025 में मकान पर सील और ताला लगाकर सुरक्षित किया गया। 23 अगस्त 2026 को जब अधिकारी निरीक्षण करने गए तो पता चला कि चांद मिया और उसकी पत्नी कमर जहां ने साथियों की मदद से सील और ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया है। एएसपी शिवम आशुतोष ने बतया कि चांद, कमर जहां और इनके अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें