Three pairs of special trains will run between Budaun-Kasganj
- फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधाएं देने को पूर्वोत्तर रेल मंडल इज्जतनगर बदायूं-कासगंज के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनका संचालन 25 अक्तूबर से होगा। बारह कोच की इन ट्रेनों में दो द्वितीय श्रेणी एसएलआर और दस सामान्य होंगे। इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव कासगंज सिटी, गंगागढ़, सोरों शूकर क्षेत्र, मानपुर नगरिया, कछला ब्रिज हाल्ट, कछला हाल्ट, बितरोई, उझानी, शेखूपुर हाल्ट और बदायूं स्टेशन पर होगा।
स्पेशल ट्रेन नंबर 55355 सुबह 5.30 बजे कासगंज से प्रस्थान कर 7.25 बजे बदायूं पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 55357 पूर्वाह्न 11.25 बजे कासगंज से चलेगी और दोपहर 13.25 बजे बदायूं आएगी। ट्रेन नंबर 55359 शाम 16.50 बजे कासगंज स्टेशन से रवाना होकर शाम 18.35 बजे बदायूं स्टेशन आएगी। लौटते में गाड़ी नंबर 55356 सुबह 8.40 बजे, 55358 दिन में 14.15 बजे और 55360 रात में 19.05 बजे बदायूं से प्रस्थान करेगी। बृहस्पतिवार को रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों के संचालन संबंधी समय सारणी जारी कर दी गई। इन ट्रेनों के चलने से दीपावली पर घर जाने वाले और दैनिक यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी।