जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर तीन घंटे रहा ब्लॉक
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शुक्रवार को तीन घंटे का ब्लॉक लेकर काम गया। इस दौरान स्लीपर ऊपर उठाए गए। ब्लॉक के चलते लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों को तीन नंबर से गुजारा गया।
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेनों के कोच पायदान और प्लेटफार्म के बीच काफी दूरी है। इस वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। ट्रैक को ऊंचा करने का कार्य पिछले दो साल प्रस्तावित था। शुक्रवार को इस कार्य की शुरूआत की गई। यहां प्लेटफार्म के आगे की ओर दीवार बनाई जा रही है ताकि दूरी कम की जा सके।