फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन में हुआ तीन करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईद-उल-अजहा पर दो दिनों में इस बार तीन करोड़ का कारोबार हुआ है। कारोबारियों के अनुसार, इस बार दो दिनों में करीब ढाई लाख बकरे, डेढ़ हजार पड्डे और 21 हजार भेड़ों की खरीद-फरोख्त हुई। बकरों की कीमत 15 हजार से 65 हजार रुपये तक रही। पड्डे 20 हजार से एक लाख रुपये में बिके। भेड़ की कीमत 15 हजार से 35 हजार रुपये तक रही।
विज्ञापन

व्यापारी मोहम्मद नईम ने बताया कि बकरे की औसत कीमत 30 से 35 हजार, पड्डे की 25 से 30 हजार रुपये और भेड़ की 20 हजार रुपये मान लें तो पूरा कारोबार लगभग तीन करोड़ रुपये का माना जा सकता है। अभी त्योहार में एक दिन बाकी है। सोमवार को भी आठ से दस हजार बकरे बिक सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें