फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाल पुल के नीचे तीन मगरमच्छ दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील नवाबगंज के विजौरिया रेलवे स्टेशन के निकट लाल पुल के पास बह रही पनघैली नदी में तीन मगरमच्छ देखे गए हैं। मामले की जानकारी वन टीम को दे दी गई है। वन टीम ने मगरमच्छों के पकड़े जाने तक लोगों को यहां न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण चारा लेने जंगल की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर नदी के किनारे तीन मगरमच्छ पर पड़ी, जो धूप में घूम रहे थे। ग्रामीणों को देखते ही मगरमच्छ पानी में चले गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है। बीट प्रभारी अकबर अली ने बताया कि पुल के नीचे मगरमच्छ मिलने की सूचना मिली है। टीम ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें