फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल जा रहे तीन भाई-बहनों का अपहरण, ग्रामीणों ने इको चालक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। घर से स्कूल जाते समय शुक्रवार को तीन भाई-बहनों को इको कार चालक ने अपहरण कर लिया। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बच्चों को छुड़ाकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चों के अभिभावक ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा बुजुर्ग निवासी भीमसेन ने बताया कि उनकी पुत्री खुशी, जो कक्षा छठी की छात्रा है। छोटी बहन अनुष्का, जो कक्षा तीन की छात्रा है। उसके साथ भाई आर्यन, जो कक्षा दो का छात्र है। अलीगंज देवचरा मार्ग पर पैदल ही तीनों स्कूल जा रहे थे कि पीछे से आ रही इको कार के चालक ने तीनों को कार में डाल लिया। बच्चों के शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों के साथ राहगीरों ने कार को रोक लिया। बच्चों को छुड़ाकर कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी चालक देवचरा से मजदूरी करने जाने वालों को लेकर पानीपत आता-जाता रहता है। पीड़ित पिता की तहरीर पर इंस्पेक्टर क्राइम भमोरा राजकुमार शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें