सरगना पर करम : न स्कूल गिराया न गैंगस्टर लगाया
थाना पुलिस के रहमोकरम से धंतिया में साइबर ठग गैंग का सरगना फिलहाल गांव में ही रह रहा है। वह जमानत पर छूटा है। उसका स्कूल तोड़ने के साथ ही उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होनी थी, जिसे दबा दिया गया। पिछली साल बीडीए ने धंतिया में एक बड़े साइबर ठग के मकान को अवैध बताकर ढहा दिया था।
अब उस मकान व जमीन का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है। धंतिया के साइबर ठगों ने आसपास के कई गांवों में जमीन खरीद रखी है। बाईपास किनारे की बेशकीमती जमीन भी ठगों के नाम है। खिरका, बल्लाकोठा, सीबीगंज इलाकों में भी साइबर ठगों की कीमती जमीन है। पुलिस आरोपियों की संपत्ति चिह्नित करने में लगी है।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नाइजीरियन साइबर ठगों के लिए काम करने वाले धंतिया के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। इनसे मिली जानकारियों के आधार पर आगे की पड़ताल व कार्रवाई की जाएगी।