फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुठभेड़ में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, गोली लगने से घायल; एक नाबालिग भी पकड़ा गया

Sat, 08 Nov 2025 03:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की ग्रीन वैनी कॉलोनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी नाबालिग है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह मुठभेड़ में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी अंशुल सक्सेना और कुलदीप यादव के पैर में गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से दो तमंचे, दो कारतूस और चोरी का माल बरामद हुआ है। एक अन्य बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी के मुताबिक सुभाषनगर थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी भोजराज सिंह के घर 30 अक्तूबर को चोरी हुई थी। इस संबंध में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रीन वैली कॉलोनी में चोरी करने वाले आरोपी फतेहपुर से इटौवा जाने वाले रास्ते पर बने धीर सिंह के घर के पीछे बैठकर माल का बटंवारा कर रहे हैं, जिनके पास असलहे भी हैं। 

यह भी पढ़ें- UP: 'मुझे बहुत टॉर्चर किया... अब सुसाइड कर रहा हूं'; बरेली से लापता निजी बैंक कर्मी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अंशुल सक्सेना और कुलदीप यादव गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अन्य बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से चोरी का माल बरामद हुआ है। आरोपी अंशुल सक्सेना के खिलाफ पांच और कुलदीप यादव के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें