फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के शक में खंभे से बांधकर पीटा, सफाईकर्मी ने घर जाकर फांसी लगाकर दी जान

Wed, 08 May 2019 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
suicide - फोटो : Social Media
विज्ञापन
एक जानवर का बच्चा चोरी करने के शक में तीन युवकों ने नगर पालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मचारी को खंभे से बांधकर पीटा तो सफाई कर्मी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


बीसलपुर के मोहल्ला दुबे वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र अर्जुन ठेका सफाई कर्मी था। मंगलवार सुबह मोहल्ले के बबलू वाल्मीकि का पालतू जानवर का बच्चा चोरी हो गया तो उसने अर्जुन पर शक किया। मंगलवार दोपहर बबलू अपने दो साथियों राहुल और सोनू के साथ आए और अर्जुन को अपने साथ ले गए। 

आरोप है कि तीनों ने अर्जुन को खंभे से बांधकर पीटा। फिर धमकी देकर छोड़ा। दोपहर तीन बजे अर्जुन अपने घर पहुंचा और कमरे में जाकर कुंडे के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने पिटाई से आहत होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें