फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार गरीबाें के लिए कीजिए महादान 

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
अमर उलाला फाउंडेशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जून की भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का जज्बा देखने का समय आ गया है। रक्तदाताओं को समर्पित 14 जून को रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। हर साल की तरह इस दिन अमर उजाला फाउंडेशन जिला अस्पताल के साथ मिलकर कैंप लगाएगा। अमर उजाला परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला अस्पताल की टीम मौजूद रहेगी। इस दौरान तमाम संगठन और महादानी शामिल होंगे। यह एक ऐसी मदद होगी जो आपको सुकून देगी। गरीबाें के लिए जिला अस्पताल में रक्तदान का काफी महत्व है। एक यूनिट खून से चार लोगाें की जान बच सकती है। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. यूवी सिंह ने बताया कि गर्मी के  दिनों में लोग आराम से रक्तदान कर सकते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन


रक्तदान में ख्याल रखें 
खाली पेट रक्तदान न करें
ज्यादा खाकर भी न करें 
रक्तदान के 24 घंटे में कुछ हल्का खा लें 
जिस हाथ में सिरिंज हो उससे कुछ न उठाएं 
एक साल में केवल तीन बार रक्तदान करें 
 
रक्त एक यूनिट और फायदे चार 
 आईएमए के डॉ. जेपी सेठी बताते हैं कि रक्त लेने के बाद उसमें से आरबीसी, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और क्रायो प्रेसीपिटेट को अलग किया जाता है। फिर जिन्हें प्लेट्लेट्स की जरूरत होती है उसे प्लेटलेट्स और जिसे प्लाज्मा की उसे प्लाज्मा चढ़ाया जाता है। डॉ. सेठी बताते हैं कि रक्त दान करें या न करें लेकिन एक समय के बाद शरीर से पुराना रक्त नष्ट ही होता है। इसलिए अच्छा है कि हर तीन माह में दान किया जाए। इससे थेलेसीमिया, कैंसर, गर्भवती महिला और सड़क दुर्घटना में घायल लोगाें की मदद मिलती है।  

जिला अस्पताल में रक्तदान के मायने 
जिला अस्पताल में रक्तदान के कई मायने हैं। यहां गरीबों, बेसहारा, गर्भवती महिला, दुर्घटना में घायल व्यक्ति, कैदी, अनाथालय और नारी निकेतन के आश्रिताें को निशुल्क में रक्त दिया जाता है। यहां रक्त एक हजार रुपये प्रति यूनिट बाहरी अस्पताल के मरीजों के लिए उपलब्ध है जबकि अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज 400 रुपये में रक्त ले सकते हैं। 
विज्ञापन


आईएमए भी लगाएगा  शिविर 
आईएमए में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बाद भी रक्तदाता महादान के लिए आ सकते हैं। इस दौरान आईएमए ब्लड बैंक के मेडिकल ऑफिसर डॉ. जेपी सेठी और डॉ. पारुल प्रिया मौजूद रहेंगे। निदेशक डॉ. अंजू उप्पल ने बताया कि यह एक ऐसा दिन है जो सिर्फ रक्तदाताआें को समर्पित है। इस दिन रक्तदाताआें के विशेष सहयोग से आईएमए खून के जरूरतमंदाें को रक्त की आपूर्ति कर सकेगा। इसके अलावा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को निशुल्क रक्त मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें