फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर नजदीक, मास्क की चेकिंग में बढ़ेगी सख्ती

विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की जांच। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एडीजी अविनाश चंद्र ने यातायात सप्ताह के दौरान मास्क भी चेक करने के दिए निर्देश

बरेली। कोरोना की तीसरी लहर का खतरा अब नजदीक बताया जा रहा है। हालांकि इसके बावजूद लोग इसकी परवाह नहीं कर रहे हैं। लोगों के बीच लापरवाही का माहौल देखते हुए एडीजी अविनाश चंद्र ने यातायात सप्ताह के दौरान मास्क की चेकिंग करने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। धनहानि के साथ ही जनहानि भी हुई लेकिन लोग अब उस दौर को भूलकर इसके खतरे से बेपरवाह हो चुके हैं। बाजार में भीड़ बढ़ गई है और लोग न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। इससे फिर खतरे की आशंका पैदा हो गई है। इसको लेकर एडीजी अविनाश चंद्र ने लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि लोग मास्क और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। इसका पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस अब दोबारा सख्ती शुरू करेगी। यातायात सप्ताह के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ ही अब बिना मास्क घूमने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

हेयर कटिंग सैलून के संचालक समेत छह पर रिपोर्ट

बरेली। स्टेशन रोड स्थित जावेद हबीब सैलून के संचालक बिहारीपुर मेमरान निवासी नईम, मदारी की पुलिया की नेहा, ताहिर, अकरम समेत दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जंक्शन चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार की ओर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि शनिवार को लॉकडाउन के दौरान यह सैलून खुला हुआ था और यहां के कर्मचारी बिना मास्क लगाए काम कर रहे थे। उन्होंने आरोपियों को मास्क लगाने के लिए समझाया लेकिन वे बात मानने को भी तैयार नहीं हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें