फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में एलएलबी, एमए राजनीति विज्ञान की तीसरी मेरिट सूची जारी

Sun, 09 Aug 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी और एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है। मुख्य प्रवेश नियंता प्रो. वंदना शर्मा और प्राचार्य प्रो. ओपी राय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग नौ अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से अपराह्न तीन बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के लिए जारी मेरिट इंडेक्स के तहत ओपन श्रेणी में 180 से 174, स्वतंत्रता सेनानी (सामान्य) में 136 से 42, ओबीसी ओपन में 135 से 132, स्वतंत्रता सेनानी (ओबीसी) में 95 से 72, ओबीसी दिव्यांग में 81 से 42, ओबीसी महिला में 109, एससी ओपन में 125 से 120, एससी महिला में 81 से 78, एससी दिव्यांग में 100 से 71, स्वतंत्रता सेनानी (एससी) में 135 से 35 और ईडब्ल्यूएस में 90 मेरिट इंडेक्स तय किया गया है। ओपन महिला में सीटें फुल हो चुकी हैं। दिव्यांग श्रेणी के सभी आवेदकों को मौका दिया गया है।

वहीं, एमए राजनीति विज्ञान में ओपन श्रेणी का मेरिट इंडेक्स 68.600 से 66.500, सामान्य महिला 65.300 से 64.500, ओबीसी ओपन 65.600 से 64.750, एससी ओपन 64 से 61.200 और एससी महिला श्रेणी का मेरिट इंडेक्स 57.200 निर्धारित किया गया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी दोपहर 12:30 से अपराह्न तीन बजे के बीच बरेली कॉलेज के सेमिनार कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें