फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सपा विधायक के कृषि फार्म से पेड़ काट ले गए चोर, डेढ़ माह बाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 02 Feb 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भोजीपुरा क्षेत्र के गांव सुरला में विधायक शहजिल इस्लाम का कृषि फार्म है। फार्म के चारों तरफ यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। इनमें से चार पेड़ चोर काट ले गए। 
विज्ञापन
सपा विधायक शहजिल इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम के कृषि फार्म से चोर यूकेलिप्टस के पेड़ काट ले गए। विधायक के प्रतिनिधि ने डेढ़ माह पहले थाने में इसकी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब विधायक ने खुद भोजीपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट लिखवाई है।

विज्ञापन


भोजीपुरा क्षेत्र के सपा विधायक शहजिल इस्लाम का कृषि फार्म सुरला गांव में है। उसमें दो तालाब हैं, जिनमें मछली पालन होता है। तालाब के किनारे सात साल पुराने यूकेलिप्टस के पेड़ लगे हैं। चोर इनमें से कुछ पेड़ काट ले गए। विधायक ने रिपोर्ट में अपनी टीस भी जाहिर की है। 

इंस्पेक्टर भोजीपुरा को बताया कि उनके प्रतिनिधि ने डेढ़ माह पहले तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अब शहजिल इस्लाम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें