बरेली। इज्जतनगर थाने के एक मोहल्ले का युवक पड़ोस की ही 16 साल की किशोरी को बहलाकर ले गया। अब किशोरी को वापस भेजने के लिए वह व उसके सात साथी 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग कर रहे हैं। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
इज्जतनगर थाने के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि मोहल्ले के ही उवैस, मोइनउद्दीन, समुद्दीन, वहीउद्दीन, परवेज, अज्जू, शीबू और फरजाना का उसके घर जाना-जाना था। बुधवार रात दो बजे उवैस अपने साथियों की मदद से उसकी बेटी को बहलाकर ले गया।
तड़के जब वह व उसकी पत्नी उठे तो बेटी घर पर नहीं थी। उन लोगों ने तलाश शुरू की। इस दौरान पता लगा कि बेटी को उवैस ले गया है। उवैस और उसके साथियों से बेटी को वापस भेजने के लिए कहा तो इन लोगों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद