शाहजहांपुर। दोस्त की बहन की शादी में खुदागंज के कमलापुर गांव में कार से जा रहे बरेली के विशाल मेगामार्ट के डिपार्टमेंट मैनेजर की कटरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। कार में सवार उनके तीन दोस्त भी घायल हुए हैं। सीएचसी से उन्हें बरेली रेफर किया गया है।
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के रसुईया गांव निवासी राजीव कुमार (35) सेटेलाइट स्थित विशाल मेगा मार्ट में तैनात थे। उनके बाबा नरेश पाल सिंह ने बताया कि राजीव अपने दोस्तों बरेली के भोजीपुरा निवासी लाल सिंह, हापुड़ निवासी दिव्यांशु व पीलीभीत निवासी अनुपम के साथ कार से खुदागंज निवासी अपने एक अन्य दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से उनकी कार में टक्कर लग गई। हादसे में राजीव की मौत हो गई। संवाद