फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली पर 24 घंटे होगी जलापूर्ति...छह घंटे रहेगा तेज प्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली पर शहर में 13 और 14 मार्च को 24 घंटे जलापूर्ति होगी। इसमें 18 घंटे लो और छह घंटे तेज प्रेशर के साथ पानी आएगा। इसके साथ ही रिजर्व में टैंकर भी रखे गए हैं। शिकायत के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक होली पर पानी की खपत सबसे अधिक होती है। राम बारात में भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाती है। इसको लेकर टैंकर रिजर्व में रखे गए हैं। साथ ही ओवरहेड टैंक में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर टैंक से पानी की आपूर्ति में समस्या आती है या मोटर आदि में दिक्कत होती है तो तत्काल समाधान किया जाएगा।
तय योजना के अनुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह छह से नौ और दोपहर 12 से तीन बजे तक तेज प्रेशर से पानी की आपूर्ति होगी। हालात को देखते हुए यह समय भी आगे-पीछे हो सकता है। संवाद
विज्ञापन

-
29 टैंकरों में से 18 रामबारात के लिए, छह रिजर्व में, पांच अन्य क्षेत्रों में होंगे तैनात
जलकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 29 टैंकर अभी उनके पास हैं। इनमें 18 टैंकर रामबारात में लगेंगे। छह टैंकर रिजर्व में रखे गए हैं और पांच टैंकरों को क्षेत्र में तैनात किया जाना है। अगर कहीं पर पानी की आपूर्ति फेल होती है तो रिजर्व में रखे टैंकरों को भेजा जाएगा। इसकी ड्यूटी सुपरवाइजर की होगी, जिसको वाटर सप्लाई की हर एक अपडेट कंट्रोल रूम में देनी है। सुपरवाइजर को ओवरहेड टैंक में तैनात कर्मी रिपोर्ट करेंगे। वैसे परेशानी होने पर क्षेत्रीय जनता सीधे कंट्रोल रूम और सुपरवाइजर को परेशानी बता सकती है।


- फायर ब्रिगेड के पास बनेगा कंट्रोल रूम, नंबर किए जारी
जलकल विभाग का कंट्रोल रूम फायर ब्रिगेड स्टेशन के निकट बड़ी वाली टंकी के स्थान पर बनाया गया है। यहां सभी क्षेत्रों के जेई, एई और एक्सईएन मौजूद रहेंगे। विभाग की दो टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण करेंगी। जलकल विभाग ने समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके तहत फोन नंबर - 7055519615, 7055519610, 9411824493, 9411824425 पर लोग पानी न आने की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।


13 व 14 तारीख को 24 घंटे पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई है। लो प्रेशर के साथ हर समय पानी उपलब्ध होगा। कुछ समय के लिए तेज प्रेशर भी होगा। हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी समय शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी और उसका तत्काल समाधान होगा। आपात स्थिति के लिए टैंकरों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन

अजीत सिंह, अवर अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें