फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर पांच घंटे रही बिजली और पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे जंक्शन पर सोमवार को पांच घंटे तक पानी और बिजली की किल्लत रही। 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण सुबह पांच बजे से ही परेशानी शुरू हो गई थी। सुबह दस बजे तक बिजली और पानी का संकट बना रहा।
विज्ञापन

जंक्शन पर हाइडिल से आ रही 33 केवी की लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण सोमवार सुबह पांच बजे से दस बजे तक जंक्शन पर बिजली गुल हो गई। इस दौरान जंक्शन पर ऑफिसों में अंधेरा छा गया और बिजली न होने के कारण कुछ ही देर बाद पानी की सप्लाई भी बंद हो गई। इससे जंक्शन पर लगे तमाम वाटर बूथ सूख गए। इसके बाद सुबह 10 बजे जंक्शन पर 11 केवी की वैकल्पिक लाइन से बिजली चालू की गई। तब जाकर मोटर चलाया जा सका और पानी भरा गया। 11 बजे तक वाटर बूथ में पानी आया। वहीं काफी देर बाद 33 केवी की लाइन भी सही हो गई और उक्त लाइन से बिजली सुचारु कर दी गई।
20 रुपये की पानी बोतल, 25 में बिकी -पानी की सप्लाई चौपट होने के कारण यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा। ट्रेन रुकने पर यात्री पानी की तलाश में प्लेटफार्म पर दौड़े लेकिन टोटियां सूखी थीं। इसका फायदा जंक्शन के वेंडरों ने उठाया। उन्होंने पानी की 20 रुपये वाली बोतल की 25 रुपये कीमत वसूली।
विज्ञापन

वाकी-टॉकी चार्ज करने में हुई परेशानी -बिजली व्यवस्था चौपट होने से जंक्शन पर ड्यूटी बदलने पहुंचे गार्ड-ड्राइवरों को वाकी-टॉकी चार्ज करने के लिए भी परेशान होना पड़ा। वहीं, ट्रेन अनाउंसमेंट की व्यवस्था भी चौपट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें