फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में दो युवकों की मौत से गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। शाहजहांपुर के दो बरातों में शामिल होने गए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत से गांव करनपुर कलां में मातम पसर गया। इस दौरान मृतकों के घर भीड़ जुट गई। रोते-बिलखते परिजनों को लोग ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन




गांव करनपुर कला निवासी नन्हू सिंह के पुत्र आकुल की सोमवार रात बरात शाहजहांपुर के मदनपुर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा गई थी। वहीं, करनपुर कला के ही ओमपाल के पुत्र सोनू की भी उसी रात गिरधरपुर में बरात गई थी। दोनों बरातों में जाने के लिए सुधीर (40) व उनके परिवार के भतीजे सोनू (18) से कहा गया था।

सुधीर अपनी गाड़ी लेकर पहले आकुल की बरात में शामिल होने राजपुरा गए। उसके बाद दोनों गिरधरपुर गांव में ओमपाल के पुत्र सोनू की शादी में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। इसमें करणपुर कला गांव निवासी सुधीर व भतीजा सोनू की मौत हो गई। इसके बाद गांव करनपुर कलां में दोनों परिवारों में रोना-पीटना मच गया। ग्रामीणों के अनुसार सुधीर व सोनू दोनों खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। दोनों ही अविवाहित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें