सिरौली। गांव शिवपुरी के एक घर से सोमवार की रात लाखों के जेवरात व नकदी चोर चुरा ले गए। इस बीच जाग जाने पर उठे परिजनों ने चोरी का विरोध किया, तब चोरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। मामले की शिकायत पीड़ित ने थाने में की की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
शिवपुरी के नितेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात चोर सीढ़ी लगाकर उनके घर में प्रवेश कर गए। घर में रखी अलमारी, बक्सों से केसर टीका, कंठी, ताबीज, अंगूठी, झाले, कुंडल, हार समेत आदि जेवर और पांच हजार रुपये समेट ले गए। इस बीच आहट सुनाई देने पर परिजन जाग गए। विरोध करने पर चोरों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी और मौके से भाग निकले। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। संवाद