फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिद्धिमा में ‘चाचा छक्कन’ की कॉमेडी के साथ थिएटर फेस्टिवल का समापन

विज्ञापन
रिद्धिमा थियेटर फेस्टिवल में नाटक ‘चाचा छक्कन’ का मंचन करते कलाकार।
विज्ञापन
नाटक के दौरान दर्शक हंस हंस कर हो गए लोट पोट
विज्ञापन

बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में थिएटर फेस्टिवल इंद्रधनुष के अंतिम दिन ‘चाचा छक्कन इन एक्शन’ नाटक का मंचन किया गया। पा इरेट्स ट्रुप नई दिल्ली की ओर से तीन दृश्यों में प्रस्तुत इस नाटक ने दर्शकों को हंसा हंसा कर लोट पोट कर दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि यूबी एरिया हेड क्वाटर के सेना मेडल चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल राजीव छिब्बर और डॉ. बृजेश्वर सिंह रहे। एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि रंगमंच के क्षेत्र में डॉ. बृजेश्वर सिंह ने बरेली में जो प्रयास किए, वो उसे आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसमें सभी का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के ट्रुप की ओर से डॉ. एम सईद आलम के लिखित एवं निर्देशित नाटक ‘चाचा छक्कन इन एक्शन’ का मंचन शानदार रहा। नाटक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसमें डॉ. ओलम ने खुद चाचा छक्कन ने किरदार निभाया। इसमें बेगम की भूमिका में आरिफा नूरी खान रहीं। इसके अलावा राहुल पासवान, अलीना जुल्फिकार और शाइस्ता फातिमा के किरदार भी शानदार रहे। इस दौरान आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, इंजीनियर सुभाष मेहरा, डॉ. प्रभाकर गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें