भोजीपुरा। एक गांव के समुदाय विशेष के युवक ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। हिंदू संगठनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जादौपुर का रहने वाले नईम ने फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डाली है। इसको लेकर हिंदू संगठनों के नेताओं ने गहरा रोष जताया है। हिंदू संगठन के नेता हिमांशु पटेल ने पुलिस अफसरों को ट्वीट कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अफसरों के निर्देश पर भोजीपुरा पुलिस ने आरोपी नईम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पोस्ट में आरोपी एक गाड़ी में संरक्षित पशुओं को डालते समय अभद्र टिप्पणी की है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद