फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उधार की 35 हजार की राशि पूर्व चौकी इंचार्ज ने नहीं लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। पूर्व चौकी इंचार्ज ने युवक से 35 हजार रुपये उधार ले लिए, लेकिन तबादला होने के कई माह बाद भी रकम नहीं लौटाई। अब पूर्व चौकी इंचार्ज ने फोन उठाना बंद कर दिया है। इससे परेशान होकर पीड़ित युवक ने एसएसपी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी राम सिंह राठौर की पूर्व में नवाबगंज पुलिस चौकी में तैनात रहे चौकी इंचार्ज राम कुमार लहरी से गहरी दोस्ती थी। चौकी इंचार्ज राम कुमार लहरी ने जरूरत पड़ने पर जनवरी से दिसंबर 2023 के बीच राम सिंह से ऑनलाइन 35 हजार रुपये ले लिए।
पीड़ित का आरोप है कि जब तक वह कस्बे में चौकी इंचार्ज रहे, तब तक वो कहते रहे कि आजकल में दे दूंगा, लेकिन जबसे उनका तबादला हुआ है, तब से उन्होंने उनका फोन उठाना ही बंद कर दिया है। युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है। युवक ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की है। इस मामले में कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पाेर्टल पर शिकायत हुई है। शिकायत का निस्तारण करने को जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें