फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाई दूज पर मायके आई महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। भाई को भैया दूज का टीका करने के लिए आ रही महिला को नैनीताल रोड हाईवे को पार करते समय बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर घायल हो गई। रात को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। देवरनियां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देवरनियां थाने के गांव जाफरा निवासी 51 वर्षीय बुद्धी देवी भैया दूज मनाने अपने मायके गांव गुनाह हट्टू जा रही थीं। देवरनियां रेलवे फाटक के पास नैनीताल रोड को पार करते वक्त बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक संजय निवासी गांव कमुआ को हिरासत में लिया है। वहीं, दूसरी ओर रात तक महिला के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें