नवाबगंज फोटो 2 रिछा रोड पर कुंडरा कोठी के पास लगा जाम
कुंडरा कोठी। रिछा और जहानाबाद मार्ग पर कुंडरा कोठी के पास सड़क पर दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सड़क किनारे लगने वाली मिठाई और फलों की दुकान के चलते लोगों को भारी दिक्कतें हुईं। सूचना मिलते ही कुंडरा कोठी चौकी की पुलिस पहुंची, जो जाम खुलवाने के लिए दिनभर डटी रही।
इस बीच खराब सड़क की वजह से कई लोग गिरकर चोटिल भी होते रहे। क्षेत्र के लोगों ने लोकनिर्माण विभाग से कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कुंडरा कोठी के डाॅ. आरसी गंगवार ने संबंधित अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। संवाद