फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीसरी आंख से टूट रहा अपराधियों का तिलिस्म, पस्त हो रहा हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण और संगीन वारदातों के खुलासे में कारगर साबित हो रहे हैं। पुलिस की तीसरी आंख बने इन कैमरों से सालभर में 133 वारदातों का खुलासा हुआ है। इनमें कई बड़े मामले भी शामिल हैं। पुलिस की विवेचना भी इन्हीं कैमरों व सर्विलांस पर आकर टिक गई है। अब इन कैमरों का इस्तेमाल कांवड़ यात्रा की निगरानी में किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी व बरेली पुलिस ने जिले में 30,571 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। वहीं, पुलिस ने शहरवासियों के 25 हजार से अधिक निजी कैमरों को पोर्टल पर फीड कर अपने सिस्टम से जोड़ रखा है।
इनकी फुटेज की मदद से पुलिस ने हत्या की 18, लूट की 25, चोरी की 46, छेड़खानी की 11, आत्महत्या की तीन, सड़क हादसों की 12, अपहरण की 14 और स्नेचिंग की चार वारदातों का खुलासा किया। झूठी शिकायतों पर लगाम लगाने में भी ये कैमरे कारगर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बिछड़ों को अपनों से मिलाने में मददगार
ःपुलिस बिछड़े बच्चों व लोगों को परिवार से मिलाने में भी कैमरों पर निर्भर होती जा रही है। पिछले दिनों शहर निवासी व्यापारी मोबाइल फोन घर पर छोड़कर चले गए। एक दरोगा ने तीन दिन मेहनत कर कैमरे देखे और व्यापारी मुरादाबाद के होटल में आराम फरमाते मिले। बस अड्डे, ई-रिक्शा और टेंपो में सामान भूलने वाले यात्रियों को सीसीटीवी के जरिये पहचान कर उनकी अमानत लौटाई जा रही है। महापौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला भी कैमरों की वजह से बेनकाब हुई। उसे जेल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें