फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में दिनदहाड़े घर में घुसा चोर दरवाजा खटकने पर कार में बैठ भागा

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वकील के घर में हुई चोरी, बाहर कार में इंतजार कर रहे थे तीन साथी

बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं पर पुलिस अब तक लगाम कसने में नाकाम रही है। अब महानगर में बाजार गए एक वकील के घर में दिनदहाड़े एक चोर मेनगेट फांदकर घर में घुस गया। इस बीच उनकी बहन ने पहुंचकर दरवाजा खटखटाया तो चोर उनके सामने ही अंदर से कूदकर निकला और बाहर कार में इंतजार कर रहे तीन साथियों के साथ भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस भी सिर्फ डायरी में नाम पता नोट कर चलती बनी।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र की महानगर कॉलोनी निवासी विकास कुमार वकील हैं। रविवार की दोपहर वह बाजार गए हुए थे। इसी बीच करीब ढाई बजे रुद्रपुर से आई उनकी बहन संध्या घर पहुंचीं तो उन्हें फोन किया। उनके मुताबिक, बहन ने उन्हें फोन मिलाया ही था कि घर के भीतर से एक युवक कूदकर भागा। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह वहीं खड़ी एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में बैठा और मंदिर की तरफ भाग निकला। कार में तीन अन्य लोग भी थी। उन्होंने घर पहुंचकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। दरवाजा खटकने के कारण चोर कुछ हजार रुपये की नकदी ही ले जा सका। बाकी रुपये और कीमती सामान मौके पर ही बिखरा पड़ा मिला। साथ ही बेड पर ताला तोड़ने वाला एक औजार भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें