बरेली। मंडल क्रीड़ा संघ पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर की ओर से आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को रेलवे स्पोर्ट्स स्टेडियम रोड संख्या चार में मुकाबला खेला गया। इसमें कार्मिक विभाग की टीम ने लेखा विभाग को सात विकेट से मात दी। मैन ऑफ द मैच बने अक्षत सक्सेना बने।
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लेखा विभाग की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए। दीपक यादव ने 27 व प्रमोद मीणा ने 19 रनों का योगदान दिया। दीपक पासवान, दीपेश कुमार ने दो-दो व प्रीतम सिंह चौहान, विवेक कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी कार्मिक विभाग की टीम लिए रामपाल ने 36 व अक्षत सक्सेना ने 29 रन बनाए। टीम ने 12.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से 113 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रेफरी माजिद हसन खान ने बताया कि रविवार को यांत्रिक विभाग व लेखा विभाग के मध्य मैच सुबह 7:30 बजे से खेला जाएगा।
इस दौरान मंडल क्रीड़ा अधिकारी संदीप सिंह, मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) राजकुमार, अंपायर शरद फर्नांडीस, कृष्णा, आकाश, शुभ गंगवार, दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद