फतेहगंज पूर्वी। तलाक देने के बाद विवाहिता ने पति व ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला मुगलान पूर्वी निवासी महिला परवीन ने सीओ फरीदपुर को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी तीन साल पहले अक्तूबर में फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला सराय खाम के वसीम के साथ हुई थी। एक साल के बाद से ससुराल वाले मायके से दहेज में बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक वर्ष पहले उनको ससुराल वालों ने बेटी के साथ घर से निकाल दिया। इस मामले में जब थाने में तहरीर दी तो पति ने तलाक दे दिया। अब सीओ के आदेश पर पुलिस ने पति वसीम, परवीन के ससुराल वालों ससुर रफीक, सास जाबरी, देवर नदीम, ननद मेजबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर क्राइम विकास कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद