फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांवड़ गीत से चर्चित हुए शिक्षक को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। कांवड़ यात्रा संबंधी गीत को लेकर चर्चित हुए एमजीएम इंटर कॉलेज के हिंदी शिक्षक डॉ. रजनीश गंगवार को सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। वही शिक्षक ने पुलिस को तहरीर दी है, साथ ही सुरक्षा की भी मांग की है।
विज्ञापन

डॉ. रजनीश गंगवार ने पुलिस को बताया कि कांवड़ के संबंध में उनकी कविता वायरल होने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां देनी शुरू कर दी हैं। लोग तरह-तरह से ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि जूते मारने वाले को 1200 रुपये का इनाम देने की बात तक कही गई है। राजेश कुमार नाम के शख्स ने उन्हें सनातन का गद्दार कहा है। कुछ लोगों ने धमकी भरे मैसेज वायरल किए हैं।
उन्होंने अंदेशा जताया है कि यह लोग कभी उन पर हमला कर या करवा सकते हैं। मानहानि व जान से मारने की धमकी देने वाले लोगों पर जल्द कार्रवाई की जाए। साथ ही पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग की है। पुलिस के अलावा उन्होंने डीएम, अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व उप्र मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत की है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि शिक्षक की तहरीर मिल गई है। मामले में जांच की जा रही है, सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें