फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

Sun, 31 May 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बदायूं डिपो की तेज रफ्तार बस शुक्रवार देर रात भमोरा-बिनावर सीमा पर पुढ़ी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 10 फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसा वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ। इसमें सवार बदायूं के गजाली मलिक और आजमगढ़ की मुन्नी देवी व उनके भांजे अमन घायल हो गए। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था।
विज्ञापन

यात्रियों के मुताबिक, बदायूं डिपो की बस बदायूं से बरेली जा रही थी। उसमें बदायूं मेडिकल कॉलेज के चार छात्रों समेत 35 यात्री सवार थे। छात्रों ने चालक पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया और हादसे की आशंका भी जताई। चालक से कहासुनी के बाद चारों छात्र मालगांव फाटक पर उतर गए। इसके बाद भी चालक ने रफ्तार धीमी नहीं की। अन्य यात्रियों से भी चालक की कहासुनी हुई थी।
पुढ़ी मोड़ के पास चालक ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की तो बस अनियंत्रित होकर 10 फुट गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार यात्री एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार मच गई। चालक मौके से भाग गया। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने यात्रियों को निकाला। घायलों को भमोरा सीएचसी भेजा और सुरक्षित यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था कराई। हादसे में बदायूं निवासी गजाली मलिक घायल हुए। उनको सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं आजमगढ़ निवासी मुन्नी देवी और उनके भांजे अमन गंभीर रूप से घायल हुए। उनको सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ भमोरा पवन कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी है लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है।
वनवे यातायात के कारण बचने का नहीं मिला मौका
यात्रियों के मुताबिक, बरेली-मथुरा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इस कारण मार्ग पर यातायात वनवे कर दिया गया है। सड़क किनारे गहरी कटान है। ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित हुई तो संतुलन बनाने का मौका ही नहीं मिला और बस पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें