फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के पक्ष में खड़ा हुआ स्कूल, बच्चे को स्कूल से निकालने की तैयारी

विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी देते बिशप कानराड के प्रबंधक।
विज्ञापन
बिशप कोनराड प्रबंधन ने की घोषणा, पुलिस से भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बरेली। बिशप कोनराड स्कूल की क्लास में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटने और बाल पकड़कर घसीटने के मामले में प्रबंधन ने आरोपी चर्च प्रचारक के बेटे को स्कूल से निष्कासित करने का फैसला लिया है। पुलिस से भी आग्रह किया है कि वह चर्च प्रचारक और उसकी पत्नी पर सख्त कार्रवाई करे।
शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्कूल के मैनेजर फादर हेरल्ड डी कुन्हा और प्रिंसिपल शाजी क्रिस्टोफर ने यह घोषणा की। प्रिंसिपल शाजी ने कहा कि जिस शिक्षिका के साथ मारपीट की गई, वह 17 सालों से स्कूल में कार्यरत हैं। कभी किसी अभिभावक ने उनके खिलाफ बच्चों को सजा देने या मारपीट करने की शिकायत नहीं की। मारपीट के आरोपी फिरोज दयाल और उसकी पत्नी एकता दयाल सिर्फ अपने बचाव के लिए उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने तमाम स्टाफ के सामने शिक्षिका के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने कहा कि अगर फिरोज दयाल और एकता गयाल को कोई दिक्कत थी भी तो प्रबंधन से शिकायत करनी चाहिए था या वे कानूनी कार्रवाई कर सकते थे, लेकिन इसके बजाय उन्होंने गैरकानूनी ढंग से स्कूल में घुसकर शिक्षिका के साथ मारपीट की। पुलिस ने शिक्षिका का मेडिकल कराया है जिसमें उनके बाएं कान में चोट भी निकली है। प्रबंधन ने कहा कि वह पुलिस से मांग करते हैं कि दोषियों पर धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाए।
शिक्षकों के दबाव में छात्र के निष्कासन का फैसला
प्रिंसिपल शाजी क्रिस्टोफर ने बताया कि स्कूल के शिक्षकाें का कहना है कि फिरोज दयाल और एकता दयाल ने अभिभावकों ने जिस तरह शिक्षिका के साथ मारपीट की है, उसके बाद वे लोग उनके बच्चे को नहीं पढ़ा सकते। उनका कहना है कि मारपीट करने वाले अभिभावक भविष्य में फिर इस तरह की घटना दोहरा सकते हैं। प्रबंधन ने इसी कारण उनके बच्चे को स्कूल से निष्काषित करने का फैसला लिया है। उधर, रुहेलखंड अभिभावक समिति ने भी मारपीट करने वाले अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समिति अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि शिक्षिका का व्यवहार सौम्य है। समिति ने पुलिस से मांग की है कि शिक्षिका को पीटने वालों पर धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

क्रिसमस माह में प्रभु यीशु की शिक्षा की धज्जियां उड़ाने पर कार्रवाई नहीं
शिक्षिका के साथ मारपीट करने का आरोपी चर्च प्रचारक है। सवाल उठ रहा है कि जिस शख्स पर प्रभु यीशु की शांति, प्रेम और अहिंसा की शिक्षा का प्रचार देने की जिम्मेदारी है, उसी ने उसकी धज्जियां उड़ा दीं, वह भी मिशनरी स्कूल में। ऊपर से इस मामले में चर्च की ओर से उस पर कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। बिशप कोनराड स्कूल के प्रबंधक हैरी डी कुन्हा ने कहा कि आरोपी चर्च प्रचारक उनके मत का नहीं है। इसी कारण उस पर एक्शन लेना संभव नहीं था। लिहाजा थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें