अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता बिजनोर की टीम।
बरेली कॉलेज को 2-0 से हराकर वर्धमान कॉलेज ने ट्रॉफी पर किया कब्जा
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में शुक्रवार को ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के उपनिदेशक अखिलेंद्र सिंह ने किया।
प्रतियोगिता में पहला मुकाबला ज्योति कॉलेज बरेली और डीएके कॉलेज मुरादाबाद के बीच खेला गया। इसमें डीएके कॉलेज मुरादाबाद 2-0 से विजेता रहा। दूसरा मुकाबला वर्धमान कॉलेज बिजनौर और एसएस कॉलेज शाहजहापुर के बीच हुआ। इसमें वर्धमान कॉलेज बिजनौर 25-24 और 25-10 से विजयी रहा। बरेली कॉलेज और डीएके कॉलेज मुरादाबाद के बीच हुए मैच में बरेली कॉलेज ने 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। उधर, आरबीडी कॉलेज बिजनौर और वर्धमान कॉलेज बिजनौर के बीच मुकाबला हुआ, इसमें वर्धमान कॉलेज बिजनौर 2-0 से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचा।
फाइनल मुकाबला वर्धमान कॉलेज बिजनौर और बरेली कॉलेज के बीच हुआ। वर्धमान कॉलेज बिजनौर ने बरेली की टीम को 2-0 से परास्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। इसके बाद विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।