फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दामाद ने ससुराल से 90 हजार समेत तीन लाख का माल समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दामाद अपने दो साथियों को लेकर ससुराल में चोरी करने गया। वहां उसने ससुरालियों को नशा सुंघाकर घर को खंगाला। 90 हजार की नकदी, ढाई तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गया।
विज्ञापन

इस बीच गांव के लोगों ने दो आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शनिवार शाम परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। तभी रात में किसी समय चोर उसके घर में घुस आए। चोरों ने गृह व परिजनों को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वे कमरे से 90 हजार रुपये, सोने के कुंडल, एक गले का हार, एक मांगपट्टी ले गए।
रात करीब एक बजे चोर दीवार कूदकर घर से निकल रहे थे। तभी पीड़ित के परिवार का सदस्य खेत से पानी लगाकर घर आ रहा था। उसने यह देख आरोपी को पहचान लिया और शोर मचा दिया।
विज्ञापन

एक आरोपी तो जंगल की तरफ भाग गया, जबकि दो आरोपी बाइक लेकर भागने, लेकिन गांव रमियांपुर के पास बाइक बंद हो गई। तभी ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी रमियांपुर गांव में पकड़ लिया गया।
ग्रामीणों ने दोनों चोरों को पुलिस को सौंप दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। वहीं, पुलिस इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की 13 वर्षीय पुत्री से भी पूछताछ की, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें