फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोलगप्पे बेचने वाले पर युवती को ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। झांसी निवासी गोलगप्पे बेचने वाले युवक पर दूसरे समुदाय की युवती को ले जाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने उसके खिलाफ फरीदपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि अप्रैल माह में युवक ने उसके घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि झांसी का अंकित पाल उसके गांव में रहकर गोलगप्पे बेचता था। 26 अप्रैल को आरोपी अंकित पाल उसके घर में घुस गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। उस वक्त ग्रामीणों ने पकड़कर उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा था। मौके पर आई पुलिस ने ग्रामीणों के फैसले के आधार पर अंकित पाल को छुड़वा दिया। कई दिन बाद उसके पीटने का वीडियो वायरल हुआ, जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
17 जुलाई की रात करीब एक बजे अंकित पाल व उसके अज्ञात तीन साथी गांव पहुंचे और किशोरी को ले गए। किशोरी अपने साथ लगभग 70 हजार रुपये और 35 ग्राम जेवर ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें