तेज हवा और बारिश के कारण मंगलवार को पूरे जिले में सप्लाई-व्यवस्था चरमरा गयी। कुतुबखाना उपकेंद्र से होने वाली सप्लाई पूरे दिन प्रभावित रही। ग्रामीण इलाकों में भी बिजली संकट बना रहा। पूरे शहर में ब्लैक आउट होने के साथ ही पानी सप्लाई भी ठप हो गयी। गांधी उद्यान, आरवीआरआई, गांधी प्रतिमा, केसीएमटी आदि स्थानों पर पेड़ गिरनेे से एचटी लाइनें क्षतिग्रस्त हो गयीं। एसई शहर मनोज पाठक ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक ज्यादातर इलाकों में सप्लाई सामान्य हो गयी।
बारिश से प्रभावित स्टेशन
सन सिटी विस्तार, किला, कोहाड़ापीर, शाहदाना, जगतपुर, कैंट, परसाखेड़ा, सुभाषनगर आदि उपकेंद्र घंटों प्रभावित रहे। खंभा और पेड़ गिरने से कुतुबखाना उपकेंद्र पूरे दिन अस्तव्यस्त रहा। इससे स्काडा योजना भी ठप रहा।
आज गुल रहेगी सप्लाई
रोहली टोला, चक, नवाब कोठी, बजरिया, सिकलापुर, गंगापुर, गोपाल नगर, रायल स्कूल, जोगी नवादा, डीडीपुरम, विवेक विहार, परवाना नगर, बड़ी विहार, एलआईसी, एमबी कालेज, नैनीताल मार्ग आदि स्थानों पर स्काडा योजना के तहत सुबह 11 से शाम चार बजे तक कार्य होगा। अधिशासी अभियंता नंद लाल ने बताया कि इस दौरान सप्लाई प्रभावित रहेगी। जेई पवन चंद्रा ने बताया कि बिहारीपुर ढाल, पटेल चौक, नावल्टी चौराहा आदि इलाकों में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक काम होगा, इससे सप्लाई गुल रहेगी।