फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की मेड़ से आईएएस तक का सफर

Wed, 11 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
टापर ज्ञानेंद्र
विज्ञापन
यूपीएससी के रिजल्ट में ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार ने 314वीं रैंक प्राप्त की है। आईएएस बनने की खबर उनके गांव हिमकरपुर चमरौआ में फैलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव वालों ने होनहार बेटे के लिए मिठाइयां बांटी। ज्ञानेंद्र के पिता राम गुलाम गंगवार सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। ज्ञानेंद्र गंगवार इनका सबसे छोटा बेटा है। ज्ञानेंद्र के एक भाई कमलापति प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते हैं और दूसरे मुरारी गंगवार ग्राम प्रधान रह चुके हैं। ज्ञानेंद्र ने हिमकरपुर चमरौआ के जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज हाईस्कूल किया और गुलाबराय इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास किया। इसके बाद आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। बीटेक के बाद फ्रांस चले गए। वहां से लौटकर आए तो छह महीने के लिए विशाखापटनम में एनटीपीसी में बतौर इंजीनियर नौकरी की। इसके बाद दिल्ली तबादला हुआ और वहां से ऊंचाहार। ज्ञानेंद्र नौकरी के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी भी करते रहे। चौथे प्रयास में उन्हें कामयाबी मिल गई। छात्र की इस सफलता पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. मुक्ता प्रसाद, डॉ. धर्मपाल गंगवार, डॉ. मोईन बेग, पूर्व बीडीसी मुरारी लाल गंगवार आदि ने बधाई दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें