फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना इजाजत लग रही नुमाइश को हटाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
रामलीला मैदान से नुमाइश की दुकाने हटाते फोटो
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बा शीशगढ़ के रामलीला मैदान में बगैर इजाजत लग रही नुमाइश की शिकायत के बाद हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मुद्दे को शुक्रवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। तभी पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। बिना इजाजत लग रही नुमाइश को रामलीला मैदान से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे से दिनेश देवल, केपी शर्मा, संजीव रस्तोगी, हरिओम, राजीव सिंह एवं हिंदू संगठनों के लोगों ने बताया कि रामलीला मैदान में विगत 15 वर्षो से हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जाता है। इस बार 15 अप्रैल को दरबार लगाना प्रस्तावित हुआ है, जिसमें एक महीने पहले से तैयारी की जाती है। काफी दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं, लेकिन कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए रामलीला मैदान में नुमाइश लगवाकर कस्बे का माहौल ख़राब करने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया। नुमाइश को हटाने के आदेश दे दिए। फिलहाल नुमाइश के लिए सजीं दुकानें हटना शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें