फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों से 'लूट': चिट लगाकर बढ़ा दी 55 रुपये कीमत, दुकानदार ने 499 रुपये में बेची कक्षा तीन की किताब

Thu, 20 Apr 2023 08:14 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाल ब्यूरो, बरेली

सार

कक्षा तीन की सामाजिक अध्ययन की किताब के पीछे लगी रेट चिट को चाकू से हटाया और पुराने व नए रेट दिखाए। दुकानदार ने 444 रुपये की किताब चिट लगाकर 499 रुपये में बेची। 
विज्ञापन
सामाजिक अध्ययन की किताब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। स्कूलों की फीस और किताबों के दाम बढ़ने से अभिभावकों का बजट गड़बड़ा गया है। इसी बीच एक अभिभावक ने किताब पर लगी दाम की चिट को हटाकर पुराने और नए दाम दिखाकर धांधली का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें उसने रेट चिट को खुरचकर पुराने और नए रेट के साथ दुकान का बिल भी दिखाया है। वीडियो पर अन्य अभिभावक भी अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन


बरेली के कोहाड़ापीर के अनुराग अग्रवाल ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो डाला। इसमें उन्होंने कक्षा तीन की सामाजिक अध्ययन की किताब के पीछे लगी रेट चिट को चाकू से हटाया और पुराने व नए रेट दिखाए। उन्होंने बताया कि 444 रुपये की किताब पर 499 रुपए की नई चिट लगी हुई थी। अनुराग ने बताया कि यह किताब उन्होंने कोतवाली स्थित मॉडर्न बुक स्टोर से खरीदी है। वीडियो में उन्होंने बिल भी दिखाया है। 

स्कूल की तिमाही फीस 9800 रुपये

उन्होंने कहा कि पहले दुकानदार ने स्टॉक न होने की वजह से उन्हें दो बार लौटा दिया। तीसरी बार उन्हें 499 रुपये में यह किताब दी। स्कूल की एक तिमाही की फीस पिछले सत्र तक 7500 रुपये थी, जो अब बढ़कर 9800 हो गई है। कक्षा तीन की सिर्फ किताबों का सेट 5000 रुपये से अधिक में मिला है। उनका डाला हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफी लोग उनका समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन

कमेंट में आक्रोशित हुए अभिभावक

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो पर विभिन्न अभिभावकों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। किसी ने उपभोक्ता फोरम में अपील करने को कहा है, तो कोई इसके लिए स्कूल को जिम्मेदार ठहरा रहा है। उनका कहना है कि स्कूल के कमीशन के आधार पर किताबों के दाम तय होते हैं। विरोध करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

ऑनलाइन खरीदने पर मिल रही छूट

एक अभिभावक ने कमेंट में यह भी दिखाया है कि इसी पब्लिकेशन की कक्षा तीन की सामाजिक अध्ययन की किताब ऑनलाइन 499 रुपये की है, जिस पर 24 प्रतिशत छूट मिल रही है। यानी की किताब 380 रुपये की पड़ रही है।

मॉडर्न बुक स्टोर के मालिक सौरभ मेहरोत्रा ने बताया कि किताब के रेट पब्लिशर की तरफ से ही इतने आए हैं। हो सकता है कि पब्लिकेशन ने ही किताब के दाम रिवाइज किए हों। हमारी तरफ से इसमें कोई बढ़त नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें