फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरोगा ने लात मारकर बाइकें गिराईं, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। भाई दूज पर देवचरा चौराहे पर मिठाइयों की दुकान के पास खड़ी बाइकों को हलका इंचार्ज ने लात मारकर गिरा दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामले में एसएसपी ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार थाना क्षेत्र के बल्लिया-देवचरा चौराहे पर बहनें मिठाई की दुकान के बाहर खरीदारी कर रही थीं। इस बीच हलका इंचार्ज नरेंद्र राघव, जो नशे में धुत बताए जा रहे हैं। उन्होंने कई बाइकों को लात मारकर जमीन पर गिरा दिया। अपनी दबंगई का प्रदर्शन करते हुए वहां खड़ी बहनों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इधर, एसएसपी अनुराग आर्य का कहना है कि सीईओ आंवला को जांच दी गई है। 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया है। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें