बहेड़ी। तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल का शव किराये के मकान में बुधवार दोपहर पड़ा मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका जता रही है। पुलिस के अनुसार जिला बिजनौर के नगीना तहसील के रायपुर गांव के ईमन चंद्र (52) तहसील में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह मोहल्ला सिंह गौटिया के लोकेश कुमार के मकान में किराये पर निवास करते थे। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उनका शव कमरे में पड़े मिला। बताया जाता है कि ईमन चंद्र पिछले दो-तीन दिनों से अपने कमरे में बंद रहकर लगातार शराब का सेवन कर रहे थे। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि लेखपाल शराब का आदी था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो जाएगा। घटना की सूचना पर बुधवार रात लेखपाल की पत्नी पहुंच गई। वह बिजनौर के नगीना तहसील के रायपुर गांव में शिक्षिका हैं। लेखपाल के परिवार में दो बेटे भी हैं, जो मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं। संवाद