बिशारतगंज। बरेली से डेढ़ घंटा देरी से यहां पहुंचने के बाद रविवार सुबह पैसेंजर ट्रेन 50 मिनट तक बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बरेली से चलने के बाद पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब डेढ़ घंटा देरी से 6.58 बजे यहां पहुंची। उसके बाद 50 मिनट तक यहां रोके जाने के बाद 7.48 बजे अलीगढ़ की ओर रवाना हुई। यात्रियों का आरोप है कि बरेली-चंदौसी ब्रांच लाइन होने के कारण मुरादाबाद मंडल के अधिकारी इस रूट की पैसेंजर ट्रेनों को कोई तवज्जो नहीं देते हैं। पैसेंजर ट्रेनों को खड़ा करके मेल ट्रेनों को पास कराया जाता है।
यात्रियों ने रेल अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को कोहरे के कारण कुछ गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। संवाद