प्रेमपाल फरीदपुर के रामपुरिया का था निवासी
फतेहगंज पूर्वी। यहां रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। उसका शव द्वारिकेश चीनी मिल के पास रेलवे ट्रैक के डाउन लाइन पर मिला। कंट्रोल रूम की सूचना पर आरपीएफ बिलपुर मौके पर पहुंची, जिसने फतेहगंज पूर्वी पुलिस को मेमो भेजा। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी में मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान प्रेमलाल (34) के रूप में हुई। प्रेमलाल रामपुरिया, फरीदपुर का निवासी था, जिसकी पहचान उसके भाई उमेंद्र ने की। उमेंद्र ने बताया कि प्रेमलाल हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता था और दिवाली पर घर आया था। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमपाल की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद