फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनदेखी से बदहाल हुआ पार्क, पाथे जा रहे उपले

Mon, 10 Feb 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। मोहल्ला सईदान में लोगों के टहलने के लिए 25 लाख रुपये के बजट से बनाया गया पार्क अनदेखी के चलते बदहाल है। यहां उपले पाथने के साथ ही पशु बांधे जा रहे हैं। जगह-जगह गंदगी के ढेर हैं।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पहले इस पार्क का निर्माण कराया गया था। यहां चहारदीवारी बनाने के साथ ही लोगों के बैठने के लिए बेंचें भी डलवाई गईं। निर्माण के बाद अधिकारियों ने इसकी देखरेख के इंतजाम नहीं किए। यही नहीं यहां न तो पौधे लगवाए गए और न ही बच्चों के लिए झूले लगाने सहित सुंदरीकरण के अन्य कार्य हुए। पेयजल की व्यवस्था भी नहीं कराई गई।
समय बीतने के साथ ही यह बदहाल होने लगा। स्थानीय लोगों ने कब्जा करके यहां अपने पशु बांधने शुरू कर दिए। गांव के लोग यहां उपले पाथ रहे हैं। पार्क परिसर में हर ओर गोबर व उपलों के ढेर ही नजर आते हैं। इसके चलते जो लोग यहां आते भी थे उन्होंने भी आना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस दिया गया। जल्द ही यहां नगर पंचायत की टीम भेजकर अतिक्रमण हटाया जाएगा। राजन नाथ तिवारी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें