फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यात्रियों की संख्या बढ़ी, सुविधाएं जस की तस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जंक्शन पर प्रतिदिन आने वाले यात्रियों की संख्या में वर्ष 2024-25 की तुलना में इजाफा हुआ है। पिछले साल पहली छमाही में रोजाना यात्रियों के आवागमन का आंकड़ा औसतन 32-35 हजार रहा। अब प्रतिदिन करीब 42-45 हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद सुविधाएं जस की तस हैं। सुधार के लिए कई प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में लंबित होने की वजह से यात्रियों को परेशानी से निजात नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मोहम्मद इमरान ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में औसतन रोजाना 16 हजार टिकटों की बिक्री हो रही है। इसमें सामान्य श्रेणी के टिकटों का औसत 70 फीसदी है। यात्रियों की सुविधा के लिए ईटीवीएम की संख्या को बढ़ाया गया है। अनारक्षित टिकटों के लिए क्यूआर कोड और यूटीएस सेवा भी उपलब्ध है।
हालांकि, पिछले साल के मुकाबले गाड़ियों की संख्या भी बढ़ी है। विशेष गाड़ियां पहले के मुकाबले ज्यादा की गई हैं। चार प्लेटफॉर्म पर रोजाना औसतन 10 गाड़ियां का आवागमन होता है। पांच और छह नंबर प्लेटफार्म पूर्वोत्तर रेलवे के हैं। इन पर भी गाड़ियों के साथ यात्रियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष बरेली जंक्शन को एनएसजी-2 श्रेणी का दर्जा मिलने के बाद यहां पुनर्विकास और अगले 50 साल की जरूरतों के लिहाज से सुविधाओं का विकास प्रस्तावित है। यार्ड रिमॉडलिंग और एसी मेंटीनेंस शेड के साथ 26-26 कोच की दो वॉशिंग लाइन के निर्माण के लिए काम जल्द शुरू हो जाएगा। संवाद


350 करोड़ की लागत से होना है जंक्शन का पुनर्विकास
जंक्शन का पुनर्विकास 350 करोड़ की लागत से होना है। रेलवे विकास निगम लिमिटेड इस संबंध में सर्वे समेत अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर चुका है। जंक्शन पर प्लेटफॉर्म की संख्या छह से बढ़ाकर 10 की जानी है। इसके अलावा कैंट रेलवे स्टेशन पर भी गाड़ियों के ठहराव का प्रस्ताव है। बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर का संचालन भी प्रस्तावित है। बरेली जंक्शन मुरादाबाद मंडल के तहत आता है, लेकिन मुरादाबाद स्टेशन पर वॉशिंग लाइन न होने के कारण वहां से गाड़ियां ओरिजनेट नहीं की जातीं। बरेली जंक्शन से बरेली-वाराणसी, बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, बरेली-दिल्ली इंटरसिटी, बरेली-भुज, बरेली-इंदौर एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें