फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन से लापता युवक का पुलिस ने क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। युवक फुफेरी बहन की शादी में गया था, तभी गायब हो गया था। शव का आधे से ज्यादा हिस्सा जानवर खा चुके थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहनपुर निवासी नेमचंद्र का छोटा भाई नन्हू 22 जनवरी को फुफेरी बहन की शादी में गया था। तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। काफी तलाश करने के बाद भी जब नन्हू का कोई पता नहीं चला तो नेमचंद्र ने सोमवार को कैंट थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। मंगलवार शाम मोहनपुर में चकरोड किनारे झाड़ियों में एक शव पड़ा मिला। उसका आधा हिस्सा जानवर खा चुके थे। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। नन्हू के परिजन को बुलाया गया तो उन्होंने शव की शिनाख्त नन्हू के रूप में की।
इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नन्हू शराब बहुत पीता था। शादी के दौरान लोगों ने उसे शराब पीकर चकरोड की तरफ जाते हुए देखा था। आशंका है कि वह शराब के नशे में गिर गया। रात में ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। जहां शव पड़ा था वहां आसपास हिंसक कुत्तों के झुंड रहते हैं। कुत्ते एक हाथ, एक पैर और शरीर का काफी हिस्सा खा गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें