फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
नगर पालिका ने हटवाया अतिक्रमण।
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका परिषद की टीम ने कस्बे के मेन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लोगों ने कस्बे में सड़क के किनारे तक अतिक्रमण कर रखा था। इसको लेकर आए दिन कस्बे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी ले जाकर अस्थाई अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन


नगर पालिका की टीम ने कस्बे के मेन रोड पर अभियान चलाया। लोगों ने सड़क के किनारे तक अतिक्रमण कर रखा था। कुछ लोगों ने पक्का निर्माण भी कर लिया था। लोग नगर पालिका की जगह में सड़क के किनारे तक खोखा लगा रखे थे, जिनसे कुछ लोग अवैध वसूली करते थे। लोगों की शिकायतों पर टीम ने अस्थाई अतिक्रमण को हटवा दिया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरजीत सिंह चौहान, प्रधान लिपिक आदेश शुक्ला और पालिका टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें